29 Mar 2024, 21:26:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केले के बाद अब दो अंडे का होटल ने दिया इतना बिल - उड़ गए होश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 4:33PM | Updated Date: Aug 12 2019 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पिछले दिनों अभिनेता राहुल बोस को दो केले के बदले होटल ने 442.50 रुपए का बिला थमा दिया गया था, जिस पर काफी विवाद मचा था। लेकिन जब हंगामा मचा तो होटल को जुर्माना भी तगड़ा भरना पड़ा। लेकिन अब ताजा मामला दो अंडों का सामने आया है। मुंबई के फोर सीजन्स होटल में जहां पर एक ग्राहक को दो अंडों का 1700 बिल देना पड़ा है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि इन जानब के बिल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।
 
ये तस्वीर ट्विटर पर कार्तिक धर नाम के एक यूजर ने पोस्ट की है। 10 अगस्त के दिन शेयर की गई इस फोटो में एक होटल का बिल है। इन साहब का बिल आया है 6,938 रुपए। मजेदार बात यह है कि इस पूरे टोटल किए गए बिल में दो उबले हुए अंडों की कीमत 1700 रुपए जोड़ी गई है,जबकि एक ऑमलेट की कीमत 850 रुपए है।
 
कार्तिक धर ने जिस बिल की फोटो साझा की है। वो 8 अगस्त 2019 की है। बिल पर मुंबई के मशहूर रिजॉर्ट फोर सीजन्स का नाम भी मेनशन है। इसे शेयर करते हुए कार्तिक धर ने होटल वालों और राहुल बोस को टैग किया है। उन्होंने लिखा कि मुंबई के फोर सीजन्स में 1,700 रुपए के दो अंडे। राहुल बोस भाई, आंदोलन करें क्या। ये अंडों वाला मामला ट्विटर पर खूब छाया हुआ है। खबर लिखे जाने तक इसे 1.4 रीट्वीट और 3.1 लाइक्स मिल गए हैं। वहीं यूजर्स कई तरह-तरह के मजेदार कॉमेंट्स भी कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »