19 Apr 2024, 20:24:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ओ तेरी! इस गांव में पैदा होती हैं सिर्फ लड़कियां, लड़के के लिए तरह रहे लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 1:05PM | Updated Date: Aug 8 2019 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पोलैंड के एक गांव मिजेस्के ओद्रजेनस्की पिछले 9 सालों से एक बेटे के जन्म को तरस रहा है। यहां आखिरी बार 2010 में एक लड़के का जन्म हुआ था, लेकिन वह भी अपने परिवार के साथ गांव छोड़कर चला गया। लड़का पैदा न होने की वजह का पता लगाने के लिए कुछ वैज्ञानिकों ने रिसर्च भी शुरू की है। यहां के मेयर ने ऐलान किया है, जिसके भी घर में लड़का पैदा होगा उसे इनाम भी दिया जाएगा।
 
अभी तक गांव में लड़का पैदा न होने की वजह कोई भी नहीं जान पाया है। यहां के लोगो का कहना है कि यहां काफी लंबे समय से लिंगानुमात में बड़ा अन्तर रहा है। जिनमें ज्यादा बच्चियां और महिला हैं. पिछले सालों में यहां जो लड़का पैदा हुआ है, उसकी उम्र 12 साल है. वह यहां का सबसे छोटा लड़का है। 
 
मेयर रेजमंड फ्रिशको ने पिछले रिकॉर्ड और रजिस्‍टर्ड जन्म प्रमाण पत्रों की जांच करने रे बाद ही इस बात की पुष्टि की है। यहां सालों से कोई भी लड़का नहीं पैदा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड वार के दौरान यहां 1200 लोग रहते थे, जो अब घट कर 272 रह गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »