19 Apr 2024, 01:47:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जब पायलट ने बीच सड़क पर उतार दिया प्लेन - वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2019 1:18PM | Updated Date: Aug 3 2019 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के वॉशिंगटन से एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया है। वीडियो में एक प्लेन रोड पर खड़ा दिखाई दे रहा है। दरअसल वॉशिंगटन में एक सिंगल प्रोपेलर केआर2 प्लेन के इंजन में खराबी आने के बाद पायलट को सड़क पर ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। 
 
सड़क पर इस प्लेन के इमरजेंसी लैंडिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सड़क से गुजरने वाली कार में लगे कैमरे से रिकॉर्ड किया गया है। जिस सड़क पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई वो बहुत ही व्यस्त मार्ग है। और बड़ी संख्या में गाड़ियों का आना जाना लगा हुआ है।
 
इस वीडियो को वॉशिंगटन स्टेट ट्रॉपर जॉन्ना बातिस्ट ने ट्विटर पर शेयर किया है। ट्रॉपर जॉन्ना ने ट्वीट कर कहा है कि विमान के ईंधन प्रणाली में खराबी की वजह से आज सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर एसआर7/138 पर एक विमान की सुरक्षित रूप से आपातकाल लैंडिंग कराई गई। इस लैंडिंग में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है उसे भी कोई चोट नहीं आई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »