24 Apr 2024, 00:41:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को दिया ऐसा गिफ्ट - जानकर रह जाएंगे दंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2019 1:39PM | Updated Date: Aug 2 2019 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चीन हमेशा अपने अजीबोगरीब कारनामों के लिए जाना जाता है। चीन में एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ जिससे वह एक बार फिर चर्चा में आ गया है। एक लड़के ने प्यार का इजहार करने के लिए एक कुछ जिससे हर कोई हैरान रह गया। उस शख्स ने अपने प्यार के इजहार के लिए 68,31,000 रुपए में समुद्र का एक हिस्सा ही खरीदकर गिफ्ट कर दिया। यह घटना चीन की है।
 
20 मई को चीन में प्यार के इजहार के लिए अवकाश का दिन होता है। उसके कुछ दिन बाद एक चीनी महिला ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे समुद्र का एक हिस्सा गिफ्ट किया है, जिसका क्षेत्रफल 210 हेक्टेयर है। यह समुद्री हिस्सा शैनडॉन्ग प्रान्त के तटीय क्षेत्र में है, जो एक मछली पालन कंपनी का है। इसे उस महिला के बॉयफ्रेंड ने ऑनलाइन बोली में खरीदा था। इसके लिए उसने 68,31,000 रुपए दिए थे। उसके बॉयफ्रेंड का सरनेम झैन्ग है, उसने बताया कि 20 मई को गर्लफ्रेंड के लिए कोई गिफ्ट नहीं खरीदने की एवज में उसने यह समुद्री हिस्सा उसे ऑफर कर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »