23 Apr 2024, 17:44:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मांरोम। बहुत से लोगों का मानना है कि एक उम्र के बाद महिलाओं में प्रजनन संबंधी परेशानियां दिखने लगती है और उम्र बढ़ने के साथ साथ महिलाओं में प्रजनन क्षमता भी कम हो जाती है, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। इटली में रहने वाली 101 साल की एक महिला अनातोलिया व्हटार्डेला ने इसे गलत साबित किया है।
 
 अनातोलिया ने बच्चे को जन्म देकर दुनिया के साथ-साथ विज्ञान को भी चौंकाकर रख दिया है।  अनातोलिया ने 9 पौंड के बच्चे को जन्म दिया है। इस खबर के बाद चिकित्सा जगत में इसकी आलोचना भी की गई। इसका कारण  था कि  महिला की परिपक्व उम्र के बावजूद अंडाशय प्रत्यारोपण। तुर्की में एक निजी क्लीनिक में डॉ. एलेक्जेंड्रो पोपोलिकि द्वारा इस महिला के अंडाशय प्रत्यारोपित किया गया। इस प्रत्यारोपण ऑपरेशन के बाद बहुत सारे विवादों ने भी जन्म लिया, क्योंकि यह यूरोपीय कानूनों के तहत अवैध माना जाता है।
 
भगवान का अशीर्वाद है बच्चा
मां बनी अनातोलिया व्हटार्डेला अपने 17वें बच्चे फ्रांसिस्को के जन्म को भगवान का आशीर्वाद मानती हैं। उन्होंने बताया कि 16 बच्चों को जन्म देने के बाद वह 48 साल की उम्र में खुद को डिम्बग्रांथि कैंसर के कारण बेकार और दंडित महसूस करती थी, लेकिन एक बार फिर से मां बनने के बाद वह खुद पर गौरव महसूस कर रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »