19 Apr 2024, 12:58:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पैसे नहीं ATM के अंदर से निकला सांप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2019 2:17PM | Updated Date: Apr 24 2019 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक एटीएम के अंदर सांप घुस गया। इसकी जानकारी सांप पकड़ने वालों को दी गई। उन लोगों ने आकर उसे वहां से बाहर निकाला। हालांकि, जिस वक्त ये सांप ATM मशीन के अंदर था उस वक्त वहां कोई इंसान मौजूद नहीं था। गनीमत रही की किसी को इस सांप ने नुकसान नहीं पहुंचाया।
 
सांप पकड़ने वालों द्वारा एटीएम कमरे से बाहर निकालने के बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। सांप को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि सांप काफी बड़ा था। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि शुक्र है कि सांप ने किसी को डसा नहीं। यदि वक्त रहते इसके बारे में नहीं पता चलता तो किसी को भी नुकसान पहुंच सकता था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »