19 Mar 2024, 14:52:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

पोर्न देखने के लिए अब पहचान पत्र दिखाना होगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 12:41AM | Updated Date: Apr 22 2019 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रिटेन ने पोर्नोग्राफी पर लगाम कसने के लिए वेबसाइटों पर उम्र की पुष्टि को जरूरी बनाने का फैसला किया है। ऐसा करने वाला ब्रिटेन दुनिया का पहला देश होगा। नया कानून इसी साल 15 जुलाई से लागू हो जाएगा। इसमें इंटरनेट पोर्नोग्राफी मुहैया कराने वाली कंपनियों को इस बात की जांच करनी होगी कि उनके कंटेंट देखने वाले यूजर की उम्र क्या है। 18 साल से कम उम्र के यूजर को कंटेंट देखने की इजाजत नहीं होगी। ब्रिटेन के डिजिटल विभाग की मंत्री मार्गट जेम्स ने बयान जारी कर कहा है, "वयस्कों के लिए बनाई सामग्री तक बच्चों की ऑनलाइन पहुंच बहुत आसान हो गई है।" जेम्स ने इस कदम की तारीफ कर इसे "दुनिया में पहला" भी कहा।
 
वेबसाइटों को इस कानून को लागू करने के लिए खास तकनीक की मदद लेनी होगी जिससे यूजर की उम्र का पता लगाया जा सकता है। ऐसा नहीं करने वाली वेबसाइटों को ब्रिटेन के यूजरों के लिए बंद कर दिया जाएगा। ऑनलाइन अपराध और दुर्व्यवहार को रोकने की दिशा में ब्रिटेन ने यह ताजा कदम उठाया है। इस महीने की शुरुआत में सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों के अधिकारियों को नुकसानदेह विषयवस्तु के लिए निजी तौर पर जिम्मेदार माना जाएगा। इसके साथ ही ऐसी वेबसाइटों को बंद कर दिया जाएगा. सरकार ने उम्र की पुष्टि करने का यह कदम आम लोगों से राय मशविरा और संसद में पिछले साल इस मुद्दे पर बहस कराने के बाद तय किया है। इसके लिए बकायदा सर्वे भी किया गया है। 7 से 17 साल की उम्र वाले बच्चों के माता पिता में 88 फीसदी ने इन नियंत्रणों पर सहमति जताई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »