19 Apr 2024, 21:50:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

फेरे लेते ही दुल्हन हुई बीमार, पति ने कराया वर्जिनिटी टेस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2019 4:46PM | Updated Date: Mar 29 2019 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में शादी के कुछ मिनटों बाद ही बीमार होने पर महिला के पति ने शक के आधार पर उसका वर्जिनिटी टेस्ट करा दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने बिना उसकी जानकारी से उसका वर्जिनिटी और प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया। अब महिला ने शक करने और उत्पीड़न करने पर अपने पति के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की है। आरोपी शख्स एक कंपनी में एचआर प्रफेशनल है।

 
मामले की सुनवाई बेंगलुरु के परिहर फैमिली काउंसलिंग सेंटर में हुई थी जो बेंगलुरु सिटी पुलिस से लगा हुआ है। कोर्ट के सूत्रों के मुताबिक, उत्तरी कर्नाटक का रहने वाला कपल एमबीए ग्रैजुएट है और प्रतिष्ठित फर्म में नौकरी करते हैं। दोनों मैट्रिमोनियल साइट में मिले थे। कुछ दिनों तक बातचीत के बाद उन्होंने नवंबर 2018 में शादी करने का फैसला किया।
 
शादी से 15 दिन पहले युवतीकी मां का कैंसर के चलते निधन हो गया था। इससे रक्षा डिप्रेशन में चली गई थीं लेकिन युवकको लगा कि वह शादी से खुश नहीं हैं। इस दौरान युवतीअपने होमटाउन से किसी दोस्त से बात करती थीं जिन्होंने उन्होंने कठिन समय में सहयोग दिया। यहां भी युवक को गलतफहमी हो गई। शादी के दिन दुल्हनको गैसट्राइसिस की वजह से उल्टी होने लगी जिसके बाद युवकउन्हें लेकर अस्पताल गए।
 
यहां वार्ड में जब युवतीने देखा कि डॉक्टर उनका प्रेग्नेंसी और वर्जिनिटी टेस्ट ले रहे हैं तो वह हैरान रह गईं। टेस्ट के बाद युवती ने युवक फटकार लगाई और अपनी बहन के घर जाकर रहने लगीं। तीन महीने बाद युवकने परिहर फैमिली काउंसलिंग सेंटर में जाकर अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। रक्षा ने सेंटर आकर अपना पक्ष रखा तो काउंसलर हैरान रह गईं।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारकाउंसलर अपर्णा पुरनेश ने बताया, 'युवती ने हमें बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी उनका प्रेग्नेंसी और वर्जिनिटी टेस्ट हो रहा है। उन्होंने डिटेल देखे बिना सहमति फॉर्म पर साइन कर दिए थे। उन्हें इसके बारे में तब पता चला जब टेस्ट लगभग चुका था। युवती की गुजारिश पर सेंटर से युवकसे बात करने की कोशिश की गई लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »