20 Apr 2024, 17:27:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पाकिस्तानी नाटक देखने पर भड़के पति ने काट दिया पत्नी का अंगूठा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2019 12:44PM | Updated Date: Mar 13 2019 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पुणे पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर एक धारदार चाकू से हमला किया, पत्नी का मोबाइल पर पाकिस्तानी नाटक देखना पसंद नहीं आया। इस हमले में पत्नी के दाएं हाथ का अंगूठा कटकर अलग हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आसिफ सत्तार नायब सैलिसबरी पार्क इलाके में होर्डिंग्स लगाने का व्यवसाय करता है।
 
नायब को हत्या की कोशिश के मामले में स्वारगेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह दंपति में झगड़ा हुआ था। महिला ने अपने बेटे को एक दुकान से दूध लाने के लिए भेजा था लेकिन जब उसने पाया कि दूध की थैली खराब हो गई है, तो वह उसे डांटने लगी। 
 
एक वरिष्ठ अधिकारी बताया कि, उसकी आवाज सुनकर, आसिफ ने बीच बचाव किया, जिससे दंपति के बीच बहस हुई।  महिला ने अपनी शिकायत में कहा है, कि जब आसिफ काम से घर आया तो उसने झगड़ा किया और पाया कि वह उससे बात नहीं कर रही है। जब वह उससे बात करने के लिए बेडरूम में गया, तो वह अपने मोबाइल पर पाकिस्तानी नाटक देख रही थी. इस पर वह आग-बबूला हो गया। 
 
अधिकारी ने बताया कि, आसिफ को लगा कि वह उसे नजरअंदाज कर रही है और अपने मोबाइल फोन पर शो को अधिक महत्व दे रही हैं, आसिफ ने उस पर चापड़ (चाकू जैसा औजार) से हमला किया, जिसमें उसके दाएं हाथ का अंगूठा कट कर अलग हो गया। इसी बीच महिला का शोर सुनकर पडोसियों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »