20 Apr 2024, 12:35:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

प्रेमिका की प्रशंसा करना पड़ी भारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2019 12:08AM | Updated Date: Mar 8 2019 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

होनोलुलु। यहां के 30 वर्षीय डारेन यंग को फरवरी में अदालत ने आदेश दिया था कि वे पूर्व प्रेमिका से किसी तरह का संपर्क साधने की कोशिश न करें। डारेन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और दो महीने भी नियम का पालन न कर सका। एक दिन तीन घंटे के भीतर ही 144 बार फोन कॉल और मैसेज भेज दिए।
 
पूर्व प्रेमिका ने अदालत के आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया। इस बार जज ने उसे सबक सिखाने की सोची। लिहाजा 157 दिनों की जेल और 2400 डॉलर अर्थदंड की सजा सुना दी। जज महोदय का गुस्सा इतने से शांत नहीं हुआ। उन्होंने डॉरेन को आदेश दिया कि वे अपनी पूर्व प्रेमिका की प्रशंसा में 144 बार कुछ शब्द लिखें और ध्यान रहे कि यह प्रशंसा हर बार अलग हो। इस अनोखे फैसले की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »