24 Apr 2024, 09:11:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्रदर्शन के बाद घटी इमैनुएल मैक्रोन की लोकप्रियता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2018 11:30AM | Updated Date: Dec 17 2018 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस में करीब एक महीने से जारी येलो वेस्ट प्रदर्शन के बाद प्रेजिडेंट इमैनुएल मैक्रोन की लोकप्रियता में गिरावट आई है। रविवार को जारी एक नए पोल में यह दावा किया गया है। स्कूल आॅफ एडवांस स्टडीज इन द सोशल साइंसेज (ईएचईएसएस) के अनुभवी समाजशास्त्री हेर्वे ले ब्रास ने कहा, यह (प्रदर्शन) शांत हो रहा है, लेकिन इससे जो पीछे रह जाएगा वह है मैक्रोन के प्रति घृणा की भावनाएं। आईएफओपी समूह के एक पोल में मैक्रोन की लोकप्रियता में पिछले महीने की तुलना में दो अंक(23 प्रतिशत) की गिरावट आई है। उनके काम को लेकर बेहद असंतुष्ट लोगों की संख्या में छह अंक की बढ़ोतरी (45 प्रतिशत) हुई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »