29 Mar 2024, 21:18:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यू कैलेडोनिया में आया 7.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2018 12:09PM | Updated Date: Dec 11 2018 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रिस्टल। न्यू कैले​डोनिया के ​ब्रिस्टल द्वीप के पास आज तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 176 किलोमीटर की गहराई में था। 
 
न्यू कैलेडोनिया द्वीप प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है। सुनामी का अलर्ट जारी होने के बाद ढाई लाख से ज्यादा आबादी वाले न्यू कैलेडोनिया को खाली करा लिया गया है। गौर हो कि न्यू कैलेडोनिया में बिते बुधवार को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा था कि प्राथमिक भूकंप तीव्रता पैमाने के आधार पर इसके केंद्र से 1000 किलोमीटर के दायरे में स्थित तटों पर खतरनाक सुनामी लहरें उठने की आशंका है। न्यूजीलैंड के अधिकारियों ने भी भूकंप के बाद ऐसी ही चेतावनी जारी की थी। जबकि भूकंप का केंद्र समुद्र तल से केवल 10 किलोमीटर गहराई पर था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »