29 Mar 2024, 04:25:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इमरान ने माना, लश्कर-ए-तैयबा ने मुंबई हमलों को दिया था अंजाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2018 8:09PM | Updated Date: Dec 8 2018 8:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने  पहली बार स्वीकार किया कि 2008 के मुंबई हमले को पाकिस्तानी आतंकवादी समूह  लश्कर-ए-तैयबा ने अंजाम दिया था। खान ने ‘वांशिगटन पोस्ट’ को दिए एक साक्षात्कार में यह स्वीकारोक्ति की। प्रधानमंत्री  बनने के बाद श्री खान का किसी विदेशी मीडिया को दिया गया यह पहला  साक्षात्कार है। प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री खान का किसी विदेशी मीडिया  को दिया गया यह पहला साक्षात्कार है। उन्होंने कहा, मैंने अपनी सरकार से  मामले की स्थिति का पता लगाने के लिए कहा है। इस मामले को सुलझाया जाना  हमारे हित में है, क्योंकि यह आतंकवाद का मामला है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भारत के साथ तल्ख संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में प्रयासरत है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »