28 Mar 2024, 22:15:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में हवाई हमले में मारा गया आईएस नेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2018 11:05AM | Updated Date: Dec 4 2018 11:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। सीरिया में अमेरिका नीत गठबंधन सेनाओं के हवाई हमलों  में आईएस का एक वांछित नेता मारा गया है। वह एक अमेरिकी नागरिक और कईं अन्य लोगों की मौत के लिए प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार माना जा रहा था। गठबंधन सेनाओं के प्रवक्ता कर्नल सीन रयान ने सोमवार को बताया कि ये हवाई हमले रविवार को किए गए और इनमें आईएस का शीर्ष नेता अबू अल उमरयान मारा गया है ।
 
उसके साथ आईएस के कईं आतंकवादी भी इस हमले में ढेर हुए हैं। उन्होंने बताया कि अल उमरयान गठबंधन सेनाओं के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था और वह अमेरिकी नागरिक तथा पूर्व सैन्य रेंजर पीटर कासिग की हत्या में शामिल था। उसने अनेक लोगों को बंधक बनाकर उनकी बर्बरता से हत्या की थी। अमेरिका ने इस क्षेत्र में आईएस का नामोनिशान मिटाने के लिए सैंकड़ों हवाई हमले किए हैं और गोलाबारी का सहारा भी लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »