29 Mar 2024, 20:37:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अर्जेंटीना की लापता पनडुब्बी एक साल बाद गहरे समुद्र में मिली, 44 लोग थे सवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2018 10:51AM | Updated Date: Nov 18 2018 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना की एक साल पहले लापता पनडुब्बी एआरए सैन जुआन को खोज लिया गया है। यह अटलांटिक सागर में 800 मीटर की गहराई में मिली। जुआन पनडुब्बी पिछले साल 15 नवंबर को लापता हो गई थी। इसमें चालक दल के 44 सदस्य सवार थे। नौसेना ने शनिवार को कहा, निजी कंपनी आॅसियन इंफिनिटी ने अर्जेंटीना के वलदेस प्रायद्वीप के समीप गहरे समुद्र में जुआन को खोजा निकाला। खोज अभियान की जिम्मेदारी अर्जेंटीना सरकार ने अमेरिकी कंपनी को दी थी। खोज से दो दिन पहले गुरुवार को लापता नौसैनिकों के परिजनों ने उनकी याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था।
 
पनडुब्बी की खोज में 18 देशों की मदद ली  
राष्ट्रपति मॉरिसिओ माकरी ने दुख जताते हुए पनडुब्बी चालकों के परिवारों से कहा, आप लोग खुद को अकेला ना समझें। हम इस हादसे की तह तक पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है पनडुब्बी से अंतिम संपर्क अर्जेंटीना के पतागोनिया तट से 430 किलोमीटर दूर हुआ था। इसके बाद पनडुब्बी लापता हो गई थी। लापता पनडुब्बी की खोज में 18 देशों की मदद ली गई थी लेकिन उम्मीद खो चुके अर्जेंटीना ने फिर भी खोज अभियान जारी रखा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »