25 Apr 2024, 21:14:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्तरी कैलिफोर्निया में आग से मरने वालों की संख्या 71 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2018 12:14PM | Updated Date: Nov 17 2018 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। उत्तरी कैलिफोर्निया में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 71 हो गई है और एक हजार से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। बूटे काऊंटी के शैरिफ कोरी हाेनिया ने यह जानकारी दी है।होनिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज आठ और लोगों के शव बरामद किए गए हैं और इन्हें मिलाकर मृतकों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है।
 
इनमें से सात शव पैराडाइज शहर से मिले हैं जो आग के चलते पूरी तरह तबाह हो गया है। एक अन्य शव मगाालिया क्षेत्र से मिला है। इससे पहल मृतकों की संख्या 63 थी। उन्होंने बताया कि इनमें से 58 लोगों के शवों की पहचान कर ली गई है अौर अभी भी एक हजार से अधिक लोग लापता हैं ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »