29 Mar 2024, 03:58:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सुरक्षा परिषद ने शांति सैनिकों की मौत पर शोक जताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 12:04PM | Updated Date: Nov 16 2018 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र(संरा) सुरक्षा परिषद ने पूर्वी कांगो में विद्रोहियों के खिलाफ अभियान के दौरान शांतिसेना के 20 सैनिकों के मारे जाने पर शोक व्यक्त करते हुए इस हमले की कड़ी निंदा की है। परिषद के सदस्यों ने एक बयान जारी कर संरा शांतिसेना में शामिल मलावी के सात एवं तंजानिया के एक और डीआरसी के 12 सैनिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया और घायलों को जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।
 
गौरतलब है कि कांगों के उत्तरी किवु बेनी क्षेत्र में विद्र्रोहियों के खिलाफ संरा शांति मिशन में तैनाात सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान के दौरान बुधवार को 20 सैनिक मारे गए थे। डीआरसी पूर्वी क्षेत्र में 20 साल से विद्रोही समूहों का सामना कर रहा है। पिछले साल उत्तरी किवु के आसपास के क्षेत्रों में हिंसा में वृद्धि देखी गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »