29 Mar 2024, 19:44:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में ट्रक और कार की टक्कर में 10 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2018 1:41PM | Updated Date: Nov 14 2018 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के उत्तर-पश्चिमी शांक्सी प्रांत में एक ट्रक और कार की टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा मंगलवार रात को उस समय हुआ जब शिआन शहर में सड़क पर ट्रक एक कार से टकरा गया।
 
हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी और तीन अन्य लोग घायल हुए थे। घायलों में से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने चिकित्सकों के हवाले से बताया कि अन्य दो घायलों का तांगदू अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत अब स्थिर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »