29 Mar 2024, 10:58:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बांग्लादेश में एक हफ्ता आगे बढ़ाया गया आम चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2018 12:05PM | Updated Date: Nov 13 2018 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्लादेश में अगले महीने होने जा रहे आम चुनाव की तारीख चुनाव आयोग ने एक सप्ताह बढ़ाकर 30 दिसंबर करने की सोमवार को घोषणा की। एक दिन पहले ही देश के मुख्य विपक्षी गठबंधन ने चुनाव एक महीना टालने की मांग की थी। अभी पिछले सप्ताह बांग्लादेश चुनाव आयोग ने कहा था कि आम चुनाव 23 दिसंबर को होगा।
 
जेल की सजा काट रही पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी बीएनपी ने कहा कि वह अगले महीने आम चुनाव में हिस्सा लेगी। पार्टी ने 2014 के चुनाव का बहिष्कार किया था। उस चुनाव में प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को सत्ता मिली थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »