24 Apr 2024, 16:22:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कांगो में इबोला से 200 अधिक लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2018 4:00PM | Updated Date: Nov 11 2018 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किंशासा। मध्य अफ्रीकी देश कांगो में इबोला वायरस के कारण 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वर्ष 1976 से 10वीं बार फैली इस बीमारी की चपेट में 298 लोगों के आने की जानकारी दी है, जिसमें से 263 लोगों में इबोला वायरस पाये जाने की पुष्टि हुई है जबकि 35 मामले संदिग्ध हैं।

कांगो राष्ट्रीय स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि देश में इबोला वायरस से प्रभावित कुल संख्या के आधे लोग उत्तरी किवू क्षेत्र के आठ लाख की आबादी वाले बेनी शहर में हैं। कांगो के स्वास्थ्य मंत्री ओली इलुंगा ने बताया कि सशस्त्र विद्रोहिय लगातार चिकित्सा दल पर हमला कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद चिकित्सा दल ने आठ अगस्त से अब तक लगभग 25000 लोगों का टीकाकरण किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम गेबेरियस ने बताया कि सुरक्षा की कमी के कारण वायरस को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »