24 Apr 2024, 10:58:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इटली के सिसली द्वीप में बाढ़ से दस लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2018 11:45AM | Updated Date: Nov 5 2018 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोम। इटली के सिसली द्वीप के पलेरमो क्षेत्र में आई बाढ़ से एक ही परिवार के नौ सदस्यों समेत दस लोगों की मौत हो गई। इस क्षेत्र में बहने वाली एक छोटी नदी में आई बाढ़ के बाद से दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। इलाके में तूफान का कहर भी जारी है जिसने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई हुई है।
 
राहत और बचाव सेवा के एक अधिकारी ने रविवार को कहा, नदी किनारे स्थित एक घर से नौ लोगों के शव मिले। इनमें तीन शव एक, तीन और 15 साल के तीन बच्चों के थे। इसी परिवार के तीन सदस्य अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। एक अन्य व्यक्ति का शव कार में मिला। बाढ़ के अलावा इटली के उत्तरी इलाके और वेनिस के आसपास एक के बाद एक कई तूफान आने से अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »