25 Apr 2024, 19:16:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र में कई मानवाधिकार कार्यकर्ता गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2018 1:03PM | Updated Date: Nov 2 2018 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं सहित कम से कम 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने यह जानकारी दी है। संगठन के उत्तर अफ्रीका अभियान प्रमुख नजिया बोउनायम ने कहा, ‘‘ आज की गिरफ्तारियां मिस्र में मानवाधिकारों के लिये एक और भयावह झटका है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मिस्र में जो भी मानवाधिकार उल्लंघन के बारे में आवाज उठाने की हिम्मत करता है उसे आज खतरा है।’’
 
संगठन ने बृहस्पतिवार को हुई इन गिरफ्तारियों को मिस्र में ‘‘मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई में खतरनाक स्तर तक बढ़ोतरी’’ करार दिया है। वकील अब्दुल मोनईम अब्दुल मकसूद ने इससे पहले एएफपी को बताया कि मिस्र में प्रतिबंधित मुस्लिम ब्रदरहुड से निकटता रखने वाले 11 लोगों को पकड़ा गया है। इनमें मानवाधिकार कार्यकर्ता भी शामिल हैं। मुस्लिम ब्रदरहुड को दिसम्बर 2013 में आतंकवादी संगठन मानते हुये उसपर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »