16 Apr 2024, 19:12:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

खाई में गिरकर पेड़ पर अटक गई थी कार, छह दिन बाद मिली महिला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2018 11:14AM | Updated Date: Nov 2 2018 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका में एक महिला की कार ऐरिजोना में राजमार्ग से नीचे गिरकर एक पेड़ पर अटक गई थी। छह दिन बाद महिला बचाव दल को जीवित मिली। ऐरिजोना के लोक सुरक्षा विभाग ने एक बयान में बताया कि 12 अक्टूबर को 53 वर्षीय महिला राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के निकट विकेनबर्ग से गुजर रही थी। गाड़ी से उसका नियंत्रण खो गया, जिसके बाद गाड़ी नीचे जा गिरी।
 
राज्य पुलिस ने बताया कि महिला की गाड़ी राजमार्ग की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 फुट नीचे गिरकर एक पेड़ पर अटक गई। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना का कोई चश्मदीद नहीं था और महिला को खोजने में प्रशासन को छह दिन का समय लग गया। बयान में बताया गया है कि 18 अक्टूबर को ऐरिजोना राजमार्ग प्रबंधक दल ने रेलिंग टूटी हुई और गाड़ी को नीचे पेड़ पर अटकी देखा।
 
घायल महिला को हेलिकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया
इसके बाद प्रबंधक दल और पुलिस कार तक तो पहुंचे लेकिन कार में उन्हें कोई नहीं मिला। फिर उन्होंने वह रास्ता खोजा, जहां से महिला नीचे उतरी थी। बयान में बताया गया है कि 457 मीटर लंबे रास्ते पर चलते हुए बचावकर्मियों को महिला मिली जिसे गंभीर चोटें आई थीं। महिला ने पुलिस को बताया कि वह कई दिनों तक अपनी गाड़ी में रही और उसके बाद किसी तरह बाहर आ कर इस उम्मीद में रेल रोड ट्रैक की ओर जाने लगी कि कोई न कोई उसे खोज निकालेगा। वह इतनी कमजोर हो गई थी कि वह रेल ट्रैक तक नहीं पहुंच पाई। महिला को हेलिकॉप्टर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »