17 Apr 2024, 04:09:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया प्लेन क्रैश : समुद्र में मिला 22 मीटर लंबा हिस्सा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2018 11:12AM | Updated Date: Nov 1 2018 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। लायन एयर के विमान के क्रैश होने के बाद इंडोनेशियाई खोज दल को समुद्र में 22 मीटर लंबा आॅब्जेक्ट मिला है। एक नेवी अधिकारी ने कहा कि बीती रात उन्हें ये बड़ा अवशेष मिला। अब जांच की जा रही है कि क्या ये उसी प्लेन का हिस्सा था। हालांकि, इससे पहले कई लोगों के शव और विमान के कई हिस्से बरामद हो चुके हैं। समुद्र तल में मलबा मिलने से दुर्घटनाग्रस्त विमान का फ्लाइट रिकॉर्डर मिलने की संभावना बढ़ गई है, जो दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए अहम है। 
 
विमान जेटी 610 ने सोमवार सुबह 6:20 बजे जकार्ता से इंडोनेशियाई द्वीप बांगका स्थित पंगकल पिनांग के लिए उड़ान भरी थी, जो 13 मिनट बाद रडार से गायब हो गया। लायन एयर के विमान में 189 लोग सवार थे। इंडोनेशिया के सेना प्रमुख ने कहा था कि इंडोनेशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे की तेजी से की जा रही तलाश के बीच समुद्र तल पर एक ऐसे स्थान का पता चला है जहां विमान का मलबा हो सकता है। 
 
खोजकर्ता 15 समुद्री मील तलाश क्षेत्र से बरामद किए जा रहे मानव अवशेषों की पहचान के जटिल काम में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि इस विमान के कैप्टन भारतीय पायलट भव्य सुनेजा थे। इस दीवाली पर वे दिल्ली में अपने घर आने वाले थे। लायन एयर ने कहा है कि घटना के बाद सघन आंतरिक जांच चल रही है। लायन एयर के प्रबंधक निदेशक डैनियल पुटुट ने कहा कि एयरलाइन और बोइंग के अधिकारी बुधवार की दोपहर मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा- यकीनन हम उनसे कई बातें पूछेंगे। हम सबके पास प्रश्न हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »