16 Apr 2024, 16:15:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जज के लिए ट्रंप ने भारतवंशी महिला का लिया इंटरव्यू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2018 12:40PM | Updated Date: Oct 31 2018 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जज के पद के लिए भारतीय मूल की महिला का इंटरव्यू लिया है। अगर वह इस इंटरव्यू में सफल रहती हैं तो उन्हें वॉशिंगटन में शक्तिशाली संघीय अपीली अदालत में सुप्रीम कोर्ट के जज ब्रेट कावनाह का स्थान मिल सकता है। वर्तमान में सूचना और नियामक मामलों के कार्यालय में प्रशासक के तौर पर कार्यरत नेओमी जहांगीर राव (45) को डीसी सर्किट कोर्ट में जज बनने की अनुशंसा वाइट हाउस के पूर्व वकील डॉन मैक्गान ने की थी। सूत्रों के मुताबिक ट्रंप किसी अल्पसंख्यक महिला को कावनाह के पुराने पद पर नियुक्त करना चाहते हंै और इसके लिए राव उनकी पसंदीदा उम्मीदवार हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »