19 Apr 2024, 15:59:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका : चर्च में प्रार्थना के दौरान दागी गोलियां, आठ लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2018 1:15PM | Updated Date: Oct 28 2018 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। दहशत  में चल रहे अमेरिका के लोगों के दिलों में एक और वारदात ने डर बढ़ा दिया। पिछले कुछ दिनों से जहां लोगों के घरों में सदिग्ध पैकेट भेजे जा रहे थे, वहीं शनिवार सुबह पेंसलवेनिया के पिट्सबर्ग में यहूदी उपासना स्थल पर एक शख्स ने अंधाधुंध गोलियां दागीं। फायरिंग में आठ लोगों की मौत और चार लोगों के घायल होने की सूचना है।  बताया जा रहा है कि जिन लोगों पर गोलीबारी की गई, उनमें तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। यह घटना सुबह दस बजे की बताई जा रही है।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह प्रार्थना सभा के दौरान एक व्यक्ति आया और लोगों पर फायरिंग करने लगा। इसके बाद उसकी पुलिस से भी मुठभेड़ हुई। इस मामले में एक संदिग्ध ने सरेंडर कर दिया है। इसके पास कई पिस्तौल थी। श्वेत मूल के हमलावर के निशाने पर यहूदी लोग थे। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर तलाशी अभियान भी चलाया।
 
ट्रंप और मेलानिया में किया ट्वीट
घरों से बाहर न निकलेंबताया जाता है कि गोली चलाने वाला शख्स एक समुदाय विशेष के खिलाफ नारे लगाए जा रहा था और गोलियां चला रहा था। इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने टवीट किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा, वे पिट्सबर्ग की घटना पर लगातार नजर रखे हुए हैं और इलाके के लोगों से घरों में ही रहने की अपील करते हैं।
 
ट्रंप ने कहा, पिट्सबर्ग की घटना के बारे में जितना सोचा गया, यह उससे ज्यादा भयानक है। मैंने मेयर और गवर्नर से बात की और उनसे कहा कि फेडरल गवर्नमेंट हर तरह से उनके साथ रही है और साथ रहेगी। मेलानिया ने ट्वीट में लिखा- पिट्सबर्ग की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं।
 
हिंसा को रोके जाने की सख्त जरूरत है। भगवान से प्रार्थना करती हूं कि अमेरिका के लोगों को एक होने की शक्ति दे। घटनास्थल की एक फुटेज से पता चल रहा है कि मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। घटनास्थल के पास काम करने वाले एक व्यक्ति ने ट्वीट कर लिखा, यहां एक आदमी ने यहूदी उपासनागृह में गोलीबारी शुरू कर दी। हमने यहां 15 से ज्यादा पुलिस की गाड़ियों को देखा है। पिछले साल टेक्सास के एक चर्च में 26 लोग मारे गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »