19 Apr 2024, 05:35:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, भारतीय समुदाय ने किया स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2018 11:26AM | Updated Date: Oct 28 2018 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के लिए शनिवार को जापान पहुंच गए। पीएम मोदी के जापान आगमन पर वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका शानदार स्वागत किया। जापान की राजधानी तोक्यो में स्थित इंपीरियल होटल में भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी के स्वागत में 'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी' के नारे लगाए।
 
कुछ लोगों ने पीएम मोदी के पैर छूने की भी कोशिश की लेकिन पीएम ने उन्हें रोकते हुए कहा, पैर नहीं भैया, पैर नहीं। बता दें कि पीएम मोदी अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान पहुंचे हैं। यह दो दिवसीय सम्मेलन 28 और 29 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।  
 
जापान रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा, जापान के साथ हमारा विशेष सामरिक एवं वैश्विक गठजोड़ है। उसके साथ हमारे आर्थिक, सामरिक सहयोग में हाल के वर्षों में पूरी तरह से परिवर्तन आया है। आज हमारा सहयोग काफी गहरा एवं उद्देश्यपूर्ण है। जापान में शनिवार को पीएम मोदी के स्वागत में भारतीय समुदाय के लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »