28 Mar 2024, 15:37:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान ने गिरफ्तार किए 16 भारतीय मछुआरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2018 2:47PM | Updated Date: Oct 24 2018 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। पाकिस्तान के अधिकारियों ने उनके समुद्री क्षेत्र में कथित तौर पर भटक कर पहुंच गए 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने एक अभियान के तहत उन्हें सोमवार को गिरफ्तार किया था। सुरक्षा अधिकारी ने  बताया कि मछुआरों की तीन नौकाओं को भी जब्त किया गया है।
 
कराची के डॉक पुलिस थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से एक दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं, क्योंकि अरब सागर में सर क्रीक के पास पाकिस्तान और भारत के बीच तट रेखा सीमा सुनिश्चित करने की कोई उचित तकनीक ना होने के कारण वे एक-दूसरे के समुद्री क्षेत्र में अनजाने में दाखिल हो जाते हैं। किसी निश्चित मौके पर रिहा किए जाने तक उन्हें जेल में रखा जाता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »