29 Mar 2024, 02:44:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, 19 लोगों की मौत, कई जख्मी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2018 12:25PM | Updated Date: Oct 22 2018 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के डेरा गाजी खान में गाजी घाट के पास रविवार को दो बसों की टक्कर में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक अन्य घायल हो गए। बचाव कार्य और पुलिस अधिकारियों के अनुसार दो तेज रफ्तार बसें आपस में टकरा गयीं जिससे उनमें सवार 15 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में घायल लोगों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां चार अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया। 
 
रेडियो पाकिस्तान के अनुसार प्रधानमंत्री इमरान खान और राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक बयान जारी कर हताहतों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों को समुचित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार उस्मान अहमद खान बुज्दर ने भी हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »