28 Mar 2024, 19:46:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चार करोड़ में नीलाम हुआ चांद का टुकड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2018 10:51AM | Updated Date: Oct 22 2018 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉस्टन। चांद से लाया गया उल्कापिंड का एक दुर्लभ टुकड़ा 6.12 लाख डॉलर (लगभग 4.29 करोड़ रुपए) में नीलाम हुआ है। एनडब्ल्यूए-11789 नाम का यह उल्कापिंड छह टुकड़ों में बंटा है, जो आपस में किसी पजल (पहेली) के रूप में जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि खगोल जगत में इसे द मून पजल के तौर पर भी जाना जाता है। अमेरिका स्थित नीलामी घर आरआर आॅक्शन के मुताबिक एनडब्ल्यूए-11789 सदियों पहले चंद्रमा की सतह से टकराया था। इसके बाद यह ढाई लाख किलोमीटर लंबा सफर तय करके धरती पर गिरा था।
 
बीते साल उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के जंगलों में चल रहे एक खगोलीय मिशन के दौरान इसकी खोज हुई थी। आरआर आॅक्शन के प्रवक्ता की मानें तो एनडब्ल्यूए-11789 का वजन 5.5 किलोग्राम के करीब है। वियतनाम के तैम तुक पगोड़ा कॉम्प्लेक्स के प्रतिनिधियों ने इस पर 6.12 लाख डॉलर (लगभग 4.29 करोड़ रुपए) की सफल बोली लगाई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »