24 Apr 2024, 21:04:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्यांमार में चीनी वस्त्र कारखाना मजदूरों पर हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2018 11:59AM | Updated Date: Oct 16 2018 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यांगून। म्यांमार में एक चीनी स्वामित्व वाले वस्त्र कारखाना के मालिक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मजदूरों पर 'किराए के ठगों' के हमले में कई घायल हो गये। लगभग दो महीने पहले, विशेष रूप से महिला मजदूरों ने कथित खराब परिस्थितियों और कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार की शिकायत करना शुरू कर दिया था। 
 
चैनल न्यूज एशिया टीवी रिपोर्ट में महिला प्रदर्शनकारियों ने कहा, ''40 से अधिक ठग आये और लड़की एवं लोहे के छड़ से हमला कर दिया।'' हिंसा उस समय बढ़ गयी जब लगभग 28 लोग घायल हो गये और स्थानीय लोगों ने कारखाने पर पथराव किया एवं डंडे फेंके। हिंसक भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गयी। मामले में किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »