29 Mar 2024, 20:20:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अंतरसंसदीय संघ की बैठक में पहुंचीं सुमित्रा महाजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2018 10:34AM | Updated Date: Oct 16 2018 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जिनेवा। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की अध्यक्षता में एक भारतीय संसदीय शिष्टमंडल स्विट्जरलैंड में होने वाली अंतरसंसदीय संघ की 139वीं बैठक में भाग ले रहा है। लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय के अनुसार शिष्टमंडल ने अंतरसंसदीय संघ के एशिया प्रशांत भू-राजनीतिक समूह की 14 अक्टूबर 2018 को हुई बैठक में भाग लिया। भारत इस समूह का एक सदस्य है। इस बैठक में इस समूह और अंतर संसदीय संघ से संबंधित अनेक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। लोकसभा अध्यक्ष ने भी समूह में हुए विचार-विमर्श में हिस्सा लिया।
 
अंतरसंसदीय संघ की सभा की बैठक के साथ ही एशियाई संसदीय सभा की एक समन्वय बैठक भी हुई। समन्वय बैठक में सांसद अनिल वाई. देसाई ने भारतीय शिष्टमंडल का प्रतिनिधित्व किया। अंतरसंसदीय संघ की तीसरी स्थायी समिति के अध्यक्ष देसाई ने अंतरसंसदीय संघ की स्थायी समितियों के अध्यक्षों की बैठक में भी भाग लिया । इस बैठक की अध्यक्षता अंतर संसदीय संघ की अध्यक्ष गैबरियेला क्यूवस बैरन ने की । शिष्टमंडल की दो सदस्यों अर्थात हिना विजयकुमार गावित और  प्रत्यूषा राजेश्वरी सिंह ने महिला सांसदों के मंच की विभिन्न बैठकों में भी भाग लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »