20 Apr 2024, 19:49:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस और मिस्र अपने संबंधों को नए स्तर तक ले जाने को तैयार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2018 6:01PM | Updated Date: Oct 13 2018 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि रूस और मिस्र अपने संबंधों को नए स्तर पर ले जाने को तैयार हैं। लावरोव ने शनिवार को प्रकाशित एक लेख 'रूस और मिस्र: समय द्वारा परखी मित्रता और सहयोग' में यह बात कही। रूस की समाचार एजेंसी तास ने मिस्र के समाचारपत्र अल-अहराम के हवाले से जानकारी दी कि रूसी विदेश मंत्री ने कहा है कि रूस और मिस्र ने संकटों का समाधान करने के लिए राजनयिक और राजनीतिक कदम उठाकर तथा आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने का काम किया है।

लावरोव ने कहा, सैन्य और सैन्य तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग से मिस्र की सेनाएं और सुरक्षा बल आतंकवाद का सामना अधिक प्रभावकारी ढ़ंग से कर सकीं। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में शांति और सुरक्षा बनाये रखने, क्षेत्र के लोगों को स्वतंत्रतापूर्वक उनका भविष्य निर्धारित करने के लिए रूस मिस्र के साथ विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग करने के लिए तैयार है।" रूस के विदेश मंत्री ने कहा," हम सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों के विकास तथा लोगों का लोगों के साथ संपर्क स्थापित होने के लिए उत्सुक हैं। दोनों देशों की राजधानियों के बीच सीधी विमान सेवा उडानों को बहाल करने का निर्णय इसमें योगदान देगा।

अक्टूबर 2015 में आतंकवादियों द्वारा मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप के ऊपर उड़ रहे रूस के विमान में विस्फोट करने की घटना के बाद से दोनों देशों के बीच सीधी विमान सेवा पर लगी रोक लगा दी गयी थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दिसंबर में हुई मिस्र यात्रा के दौरान यह निर्णय लिया गया था। लावरोव ने कहा कि पूरवर्ती सभी शर्तों को हटाकर क्षेत्र और वैश्विक स्थिरता तथा दोनों देशों के लोगों की खुशहाली के मद्देनजर रूस-मिस्र की साझेदारी को नये स्तर तक ले जाया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »