28 Mar 2024, 19:13:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

किम जोंग के साथ दूसरी शिखर वार्ता मध्यावधि चुनाव के बाद : ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2018 10:35AM | Updated Date: Oct 11 2018 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ उनकी दूसरी शिखर वार्ता अगले महीने होने वाले मध्यावधि चुनाव से बाद होगी। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में अमेरिकी कांग्रेस के भाग्य का फैसला होगा। ट्रंप और किम की दूसरी शिखर वार्ता के आयोजन के लिए कम से कम तीन स्थल विचाराधीन हैं।
 
ट्रंप ने कहा, 'शिखर वार्ता मध्यावधि चुनाव के बाद होगी। इस समय मैं देश से बाहर नहीं जा सकता।' अमेरिकी मध्यावधि चुनाव छह नवंबर को होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इससे पहले ओवल कार्यालय में कहा, 'उत्तर कोरिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता में अविश्वसनीय प्रगति हुई है। किसी भी तरह की रॉकेट या मिसाइल उड़ान नहीं भर रही हैं, परमाणु परीक्षण भी नहीं हो रहे हैं। हमने अविश्वसनीय प्रगति की है। किम के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। 
 
मैं किम को पसंद करता हूं और वह मुझे। यह बहुत अच्छा संबंध है।' अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि दोनों देश दूसरी शिखर वार्ता के आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सहमति बनाने के बहुत निकट हैं। पोम्पियो ने सोमवार को उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में श्री किम से मुलाकात की थी। ट्रंप और किम के बीच जून में सिंगापुर में पहली शिखर वार्ता हुई थी जिसमें दोनों देशों के बीच उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण पर चर्चा हुई थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »