29 Mar 2024, 06:08:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्लाइट में यात्री ने शुरू किया वर्कआउट, करानी पड़ी आपात लैंडिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2018 10:53AM | Updated Date: Oct 4 2018 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉस्टन। अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट में यात्री की अजीब हरकत के कारण फ्लाइट की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। बताया गया कि फिनिक्स से बॉस्टन जा रही फ्लाइट में शराब के नशे में धुत्त एक शख्स सीट से उठकर वर्कआउट करने लगा। सीबीएस बॉस्टन की रिपोर्ट के अनुसार, स्टाफ के रोकने के बावजूद शख्स नहीं माना और पुलअप करता रहा।
 
इसके बाद कैंसस में फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी और नशे में धुत्त शख्स को फ्लाइट से उतारना पड़ा।  फॉक्स न्यूज के अनुसार, फ्लाइट में चढ़ते वक्त भी शख्स नशे में था। एक बार उड़ान भरने के बाद उसने अपने लिए और ड्रिंक्स की मांग की। हालांकि, कुछ देर बाद वह सीट से उठकर खड़ा हो गया और उसने वर्कआउट शुरू कर दिया। एयरलाइन स्टाफ ने भी जब रोकने की कोशिश की तो वह नहीं माना। आखिरकार फ्लाइट टीम को मार्ग बदलकर फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »