29 Mar 2024, 02:21:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर कसा तंज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2018 10:32AM | Updated Date: Oct 2 2018 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी उत्पादों पर अधिक शुल्क लगाने को लेकर भारत की आलोचना की है। ट्रम्प ने भारत को ‘शुल्कों का राजा’ करार देते हुए सोमवार को कहा - भारत मुझे खुश करने के लिए अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौता करना चाहता है। हाल के दिनों में यह दूसरी बार है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर कथित रूप से अधिक आयात शुल्क रखने का आरोप लगाया है। ट्रम्प ने मैक्सिको और कनाडा के साथ नए व्यापारिक समझौते की घोषणा के लिए व्हाइट हाउस में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान भारत पर यह आरोप लगाया। 
 
ट्रम्प ने मैक्सिको और कनाडा के साथ नए व्यापारिक समझौते की घोषणा के बाद उन व्यापारिक समझौतों के बारे में बताया जिन पर बातचीत चल रही है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका की जापान, यूरोपीय संघ, चीन और भारत के साथ व्यापारिक समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। 
ट्रम्प ने अमेरिकी बाइक हार्ले डेविडसन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने इस बाइक पर 100 प्रतिशत की दर से आयात शुल्क लगाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी बात की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मोदी ने इस बाइक पर आयात शुल्क की दर कम करने का आश्वासन भी दिया। ट्रम्प ने कहा कि भारत ने अमेरिकी मोटरसाइकिलों पर आयात शुल्क की दर कम की है लेकिन वो पर्याप्त नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »