25 Apr 2024, 21:45:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान ने छुपा रखा है रेडियोधर्मी उपकरणों का जखीरा: नेतन्याहू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2018 10:55AM | Updated Date: Sep 29 2018 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान ने रेडियोधर्मी उपकरणों और सामग्रियों का बड़ा जखीरा छुपा रखा है जिससे यह संकेत मिलते हैं कि देश की नजर नाभिकीय हथियार कार्यक्रम पर है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम चर्चा को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि तेहरान के तुर्कुजाबाद जिले में एक गोदाम में लगभग 15 किलोग्राम रेडियोधर्मी पदार्थ रखा हुआ है।
 
उन्होंने कहा, मैं पहली बार आज खुलासा कर रहा हूं कि ईरान का तेहरान में एक गुप्त संयंत्र और एक गुप्त परमाणु गोदाम है जिसमें ईरान के गोपनीय नाभिकीय कार्यक्रमों से संबंधित उपकरणों और सामग्री का जखीरा रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस जगह पर लगभग 300 टन नाभिकीय उपकरण और सामग्री रखी हुई है और इससे साफ है कि ईरान नाभिकीय हथियार विकसित करने के अपने लक्षय से पीछे नहीं हटा है।
 
नेतन्याहू ने इस सामग्री के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी लेकिन संयुक्त राष्ट्र के निगरानी संगठन 'अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी' से इस जगह का निरीक्षण करने को कहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »