29 Mar 2024, 02:42:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लैंडिंग के दौरान रनवे से भटका विमान समुद्र में क्रैश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2018 10:50AM | Updated Date: Sep 29 2018 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलिंगटन। माइक्रोनेशिया के एक छोटे द्वीप में शुक्रवार को पायलट की गलती से एक विमान समुद्र में क्रैश हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, एयर न्यूगिनी का बोइंग 737 लैंडिंग के दौरान रनवे से भटक गया था। जिसके बाद पायलट ने अनियंत्रित विमान को समुद्र में क्रैश कर दिया।

फ्लाइट में 47 लोग सवार थे। इनमें 35 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे। विमान गिरने के बाद सभी यात्री तैरकर विमान से दूर चले गए। इन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोग अपनी नाव लेकर आए। सोशल मीडिया पर घटना की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें लोगों को प्लेन से बाहर निकल कर किनारे की तरफ तैरते देखा जा सकता है।  

एयरलाइन के मुताबिक, क्रैश में कोई हताहत नहीं हुआ। प्लेन माइक्रोनेशिया की राजधानी फोनपेइ से पोर्ट मोर्सबी जा रहा था। इसी दौरान मौसम काफी खराब हो गया और विजिबिलिटी कम होने की वजह से पायलट रनवे में लैंडिंग से चूक गया। हादसे में किसी की जान नहीं गई। 

एयरलाइन के मुताबिक, जिस प्लेन के साथ यह हादसा हुआ वो इस साल की शुरूआत में एक कार्गो प्लेन के साथ टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुका था, लेकिन रिपेयर के बाद इसे दोबारा यात्री विमान के तौर पर आॅपरेशन में लगा दिया गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि पानी में उतरने से पहले ही प्लेन लैंडिंग के लिए काफी नीचे आ चुका था।  चुक एयरपोर्ट का रनवे भी प्रशांत में स्थित बाकी देशों के रनवे से काफी छोटा (1831 मीटर लंबा) है। साथ ही यह तीन तरफ से समुद्र से घिरा है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »