28 Mar 2024, 14:53:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन ने दक्षिण चीन सागर में हस्तक्षेप का किया विरोध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2018 7:21PM | Updated Date: Sep 28 2018 7:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बींजिग। चीन ने बाहरी देशों के दक्षिण चीन सागर में उत्तेजक कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेन गुओकियांग ने दक्षिण चीन सागर में ब्रिटिश नौसेना के जहाजों की उपस्थिति के सवालों के जवाब में यह बयान दिया। रेन ने कहा बाहरी देशों में शामिल ब्रिटेन और फ्रांस ने जानबूझकर इस तथ्य को नजरअंदाज किया है

कि दक्षिण चीन सागर शांति और स्थिरता की ओर बढ़ रही है। ये देश नौपरिवहन की स्वतंत्रता का दुरुपयोग करके अपने हितों की तलाश में आए है। उन्होंने कहा कि चीन अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार दक्षिण चीन सागर में नौपरिवहन और विदेशी सीमा क्षेत्र में विमानों के परिचालन की स्वतंत्रता का हमेशा सम्मान और बचाव किया है। इस बीच, चीन दृढता से इस क्षेत्र में कुछ देशों के इस स्वतंत्रता के बहाने उकसाने विरोध करता है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »