23 Apr 2024, 21:57:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिक्स देशों में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग को लेकर सहमति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2018 12:00PM | Updated Date: Sep 28 2018 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग को लेकर सहमति व्यक्त की गई। रूसी विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयार्क में गुरुवार को हुई बैठक में ब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया।
 
मंत्रियों ने शांति एवं सुरक्षा स्थापना, आर्थिक एवं वित्तीय स्थिरता तथा सतत विकास की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बहुपक्षवाद के सिद्धांतों और एक बेहतर एवं अधिक न्यायसंगत विश्व व्यवस्था के गठन के लिए प्रतिबद्धता के आधार पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर समन्वय बनाने के अपने देशों के इरादे की पुष्टि की जहां संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय कानून मुख्य भूमिका निभाएंगे। 
 
तास संवाद समिति ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि विदेश मंत्रियों ने जोहानसबर्ग में 25 से 27 जुलाई के बीच हुए ब्रिक्स के 10वें शिखर सम्मेलन में लिए गए निर्णय को लागू करने के उपायों पर भी चर्चा की। रूसी विदेश मंत्रालय के मुताबिक बैठक में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी भाग लिया। 
 
बैठक में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को पाकिस्तान पर अप्रत्यक्ष रूप से प्रहार करते हुुुए कहा  कि लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकवादी समूह सरकारी  समर्थन से फल-फूल रहे हैं और ऐसे आतंकवादी संगठनों के बुनियादी ढांचे को नष्ट करना आतंकवाद से लड़ने की दिशा में पहला कदम होगा।
 
उन्होंने कहा," लश्कर-ए-तैयबा, आईएसआईएस, अल-कायदा, जैश ए- मोहम्मद, तालिबान और हक्कानी नेटवर्क सरकारी समर्थन से बढ़ते हैं।" ब्राजील के विदेश मंत्री ने वर्ष 2019 में एसोसिएशन की अध्यक्षता की बारी को लेकर अपने देश की योजना के बारे में भी चर्चा की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »