28 Mar 2024, 22:44:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेडागास्कर में अमेरिकी राजनयिक की रहस्यमयी मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 11:45AM | Updated Date: Sep 25 2018 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अफ्रीकी देश मेडागास्कर में तैनात एक अमेरिकी राजनयिक अपने घर में रहस्मय परिस्थितियों में मृत पाए गए। विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नौअर्ट ने सोमवार को बताया कि राजनयिक अपने घर में शुक्रवार को मृत पाये गये। उन्होंने इस मामले में जारी जांच और मृतक राजनयिक के परिवार के सम्मान का हवाला देते हुए राजनयिक के नाम और उसकी मौत के कारणों के खुलासे से इंकार किया। 
 
नौअर्ट ने बताया कि अमेरिका और मेडागास्कर के अधिकारी राजधानी अंटानानारिवो में राजनयिक की मौत की संयुक्त रुप से जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा,"मृतक राजनयिक के परिजनों और अंटानानारिवो स्थित अमेरिकी दूतावास के लोगों के प्रति हमारी गहरी सहानुभूति है।"  पुलिस ने राजनयिक के घर से भागते समय एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है जो संभवतह उनपर हमले के बाद भागने की कोशिश कर रहा था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »