26 Apr 2024, 01:17:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूहानी ने शत्रुतापूर्ण नीति को लेकर अमेरिका को दी चेतावनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 11:43AM | Updated Date: Sep 25 2018 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने तेहरान के खिलाफ शत्रुतापूर्ण नीतियों को जारी रखने को लेकर अमेरिकी प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि तेहरान को तेल निर्यात करने से रोकने का परिणाम  'बहुत खतरनाक' होगा। रूहानी ने हालांकि दोनों देशों के बीच वार्ता की संभावना से इंकार नहीं किया। 
 
समाचार एजेंसी ने सोमवार को यहां विदेशी मीडिया के वरिष्ठ संपादकों के साथ बैठक के दौरान श्री रूहानी के संबोधन के हवाले से कहा,"ईरान पर प्रतिबंध लगाकर हमें अपने तेल बेचने से रोकना बहुत खतरनाक होगा। यदि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ईरान से बात करना चाहते हैं, तो पहले उन्हें 2015 परमाणु समझौते में वापस लौटना चाहिए।" संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक आमसभा की बैठक में भाग लेने आये श्री रूहानी ने कहा कि ईरान श्री ट्रम्प से तभी बातचीत करेगा जब उनका (ट्रम्प का) प्रशासन अपनी विश्वसनीयता साबित करेगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक दबाव ईरान को बातचीत के लिए मजबूर नहीं कर सकता। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »