29 Mar 2024, 05:27:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मैक्सिको में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2018 11:09AM | Updated Date: Sep 23 2018 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के चिपास प्रांत के याजलोन में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी है। स्थानीय समाचार पत्र 'ईल हराल्डो डे चिपास'  ने खबर दी है कि उसके पत्रकार मारियो गोमेज पर दो बदमाशों ने उस समय हमला किया जब वह घर से बाहर जा रहे थे। बदमाशों ने उनके  पेट में दो गोलियां दागीं। पत्रकार को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। अखबार ने अपने संपादकीय में  पत्रकार की हत्या को नृशंस एवं कायरतापूर्ण कृत्य करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। 
 
इस बीच प्रांत के पब्लिक प्रोसेक्यूटर कार्यालय ने कहा कि हॉमिसाइड विभाग पत्रकार की हत्या की जांच करेगा। 'कार्यालय प्रेस की आजादी पर लगातार हो रहे हमले को गंभीरता से ले रहा है और पत्रकार की हत्या की कड़ी निंदा करता है। मामले की जल्द जांच कर दोषियों को उचित दंड दिया जायेगा।'
 
देश में मादक तस्करों के कई गुटों में बंट जाने के बाद हिंसा लगातार बढ़ रही है और इनमें ज्यातर पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है। पत्रकारों की सुरक्षा से संबंधित समिति ने कहा कि पश्चिमी गोलार्ध में मैक्सिको, मीडिया के लिए सर्वाधिक खतरनाक देश बन गया है। समिति के अनुसार पिछले साल मैक्सिको में 11 पत्रकारों की हत्या हुयी थीं और 2016 में भी इतने ही पत्रकारों की जान गयी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »