19 Apr 2024, 15:54:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अल साल्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति को 10 साल की जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2018 11:38AM | Updated Date: Sep 14 2018 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सान साल्वाडोर। अल साल्वाडोर के न्यायाधिकरण ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति एंटोनियो साका को गबन और धनशोधन के आरोप में 10 वर्ष की जेल की सजा सुनाई है। न्यायाधिकरण ने पूर्व राष्ट्रपति को जनता की 30 करोड़ डालर धनराशि के धनशोधन और गबन का दोषी पाया। पूर्व राष्ट्रपति के वकील ने कहा साका इसी वर्ष अपनी सजा को कम करवाने के लिए से अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया था। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने अपने और दूसरों के लिए जनता के पैसे का गबन किया।
 
अपनी पूर्व पार्टी के लिए उन्होंने 70 लाख डालर का राशि ली। आदेश के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति को गबन के पांच और धनशोधन के लिए अन्य पांच वर्षों की सजा दी गयी। उनको राज्य को 26 करोड़ डालर लौटाने का भी आदेश दिया गया है। न्यायालय ने साका सरकार के छह पूर्व अधिकारियों को भी भ्रष्टाचार के नेटवर्क में भागीदार बनने के आरोप में तीन से लेकर 16 वर्ष की सजा सुनाई है। साका वर्ष 2004-2009 तक सत्ता में रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »