19 Apr 2024, 18:41:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अक्टूबर में चीन यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री शिंजो आबे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2018 10:49AM | Updated Date: Sep 13 2018 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रूस में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद कहा कि वे अक्टूबर में चीन के दौरे पर जाने के लिए सहमत हैं और इसकी तैयारियां कर रहे हैं। शिजों आबे की इस घोषणा से एशियाई देशों के बीच संबंधों को गर्माहट देने के नए संकेत मिले हैं।
 
आबे ने कहा कि जापान और चीन ने विश्व शांति और समृद्धि के साथ-साथ उत्तर कोरिया के निरस्त्रीकरण को करने वाले लक्ष्य की जिम्मेदारी भी ली है। आबे ने रूस में हो रहे तीन दिवसीय ईस्टर्न इकॉनोमिक्स फोरम के चौथे सम्मेलन में शामिल होने के बाद शी के साथ हुई बैठक में यह चर्चा की। इस बैठक में जापान और चीन के अधिकारियों ने तृतीय देशों में निजी क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »