28 Mar 2024, 19:36:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल ने बिम्सटेक सैन्य अभ्यास से खुद को किया बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2018 10:37AM | Updated Date: Sep 10 2018 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के निर्देश के बाद वहां की सेना ने विवादास्पद बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (बिम्सटेक) स्तर के सैन्य अभ्यास से स्वयं को अलग कर लिया है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ओली ने राष्ट्रीय रक्षा बल को सैन्य अभ्यास में भाग नहीं लेने को कहा है।
 
उन्होंने इसके साथ ही क्षेत्रीय समूह स्तर पर भारत की पहल से शुरू होने वाले पहले सैन्य अभ्यास में भाग लेने के गठबंधन सरकार के पूर्व के निर्णय को वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया। यह निर्णय नेपाली सेना के पुणे रवाना होने से ठीक एक दिन पहले लिया गया जहां सोमवार से अभ्यास शुरु होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »