29 Mar 2024, 13:38:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के वेराक्रूज प्रांत में 166 शव बरामद किये गये हैं। वेराक्रूज के महान्यायवादी ने जॉर्ज विन्कलर  ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विन्कलर ने संवाददाता सम्मेलन ने कहा कि जांचकर्ताओं ने अज्ञात व्यक्ति से मिली सूचना के आधार पर राज्य के मध्यवर्ती हिस्से में आठ अगस्त को 32 कब्रें खोजी थी। इन शवों को यहां फेंक दिया गया था। श्री विन्कलर ने हालांकि इन कब्रों के स्थल की सटीक जानकारी नहीं दी। वेराक्रूज प्रांत हिंसक अपराधों की भूमि रहा है। यह तस्कर समूहों के लिए अमेरिकी सीमा की ओर तस्करी का मार्ग है। शवों के अवशेषों से पता चला है कि ये शव यहां दो साल के भीतर फेंके गए थे। मार्च 2017 में वेराक्रूज से 250 खोपड़ियां बरामद हुईं थी जिसकी घोषणा श्री विन्कलर ने ही की थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »