20 Apr 2024, 02:01:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मदद नहीं पहुंचने से भुखमरी की कगार पर पहुंचे आठ लाख लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2018 11:31AM | Updated Date: Sep 6 2018 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आबुजा। यूरोपीय देशों ने संयुक्त राष्ट्र को चेतावनी दी है कि पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी इलाके में 800,000 से अधिक लोगों को सहायता से काट दिया गया है जिसके कारण उपके समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो सकती है। 
 
यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने संयुक्त राष्ट्र के आपातकालीन कार्यक्रमों के निर्देशकों और अन्य सहायता एजेंसियों को लिखे पत्र में कहा कि संयुक्त राष्ट्र आपदा की तात्कालिकता को दबाने में असफल रहा जिसने बच्चों को भुखमरी के खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा, 'हम उत्तर-पूर्व नाइजीरिया में तत्काल मानवतावादी और सुरक्षा आवश्यकता सहायताओं को लेकर बहुत चिंतित हैं। नाइजीरिया में संरा मिशन को सरकार को जीवन रक्षक सहायता की जरूरत वाले लोगों को तेजी से और बिना छेड़छाड़ किए मानवतावादी पहुंच की अनुमति देने के लिए मजबूर करना चाहिए।
 
बच्चों में पैदा हुई कुपोषण की गंभीर समस्या
पत्र में कहा गया है कि नाइजीरिया के बोर्नो राज्य के 823,000 लोग सहायता के लिए पहुंच वाले इलाके से बाहर हैं जिन्हें तुरंत मदद पहुंचाने की आवश्यकता है। पिछले 11 महीनों में क्षेत्र छोड़ने वाले बच्चों में कुपोषण की गंभीर समस्या भी पैदा हो गई है। यह इलाका पिछले एक दशक से खूंखार आतंकी संगठन बोको हराम और इसके सहयोगी इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी अभियानों से प्रभावित है। नाइजीरिया की सरकार ने भी आतंकवादी संगठनों के साथ एक दशक लंबे संघर्ष के कारण उत्तर पूर्व इलाके में उत्पन्न आपात स्थिति को मानते हुए कहा कि लोगों तक पहुंचाये जाने वाले मदद प्रयासों को मानवतावादी राहत से दीर्घकालिक विकास सहायता में तब्दील किया जाना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »