19 Apr 2024, 20:50:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिशेल बैचेलेट ने संभाला संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख के रूप में कार्यभार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2018 11:03AM | Updated Date: Sep 5 2018 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेनेवा। चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बैचेलेट ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। बैचेलेट ने कार्यभार संभालने के बाद म्यांमार से रोहिंग्या शरणार्थियों के खिलाफ चलाये गये अभियान की रिपोर्टिंग करने वाले संवाद समिति रायटर के दो संवाददाताओं को तत्काल रिहा करने को कहा है जिन्हें वहां की एक अदालत ने सरकारी गोपनीयता कानून के उल्लंघन के मामले में दोषी करार दिया है और सात साल की कैद की सजा सुनाई है।
 
बैचेलेट को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जॉर्डन के राजनयिक जइद राद अल हुसैन के स्थान पर नया मानवाधिकार प्रमुख नियुक्त किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गत माह उनकी नियुक्ति का अनुमोदन कर दिया था। बैचेलेट को अगस्तो पिनोचेट की तानाशाही के दौरान यातनाएं भी दी गई थीं लेकिन बाद में वह दो बार चिली की राष्ट्रपति रहीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »