29 Mar 2024, 17:18:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूएस प्रवासी कानून के तहत 300 लोगों की हुई गिरफ्तारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2018 1:09PM | Updated Date: Sep 3 2018 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में पिछले एक महीने के दौरान अमेरिकी अधिकारियों की तरफ से की गई कार्रवाई के दौरान देश के प्रवासी कानून के उल्लंघन और आपराधिक गतिविधियों को लेकर छह भारतीय समेत 300 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फेडरल आॅफिसर्स और यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (आईसीई) के एनफोर्समेंट एंड रिमोवल आॅपरेशंस (ईआरओ) ने अपराध और प्रवासी कानून के उलंलघन के तहत इंडियाना, इलियोनोइज, कंसास, केंचुकी, मिसूरी और विस्कोन्सिन से 364 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
25 देशों के लोगों की गिरफ्तारी
यह गिरफ्तारी 25 देश के लोगों की हुई है जिनमें छह भारतीय भी शामिल हैं। इनमें अन्य जिन देशों के लोग शामिल हैं वो है कोलंबिया, चेक रिपब्लिक, इक्वाडोर, जर्मनी, गुआटमाला, होन्द्रूस, मैक्सिको, सऊदी अरबिया और यूक्रेन। गिरफ्तार 364 लोगों में से 187 लोगों अपराध में दोषी करार दिए जा चुके थे। इनमें 16 महिलाएं और 346 पुरुष शामिल थे और उनमें से 236 मैक्सिको से थे।
 
आॅपरेशन के दौरान गिरफ्तारी
शिकागो में आईसीई ने इलिनोइस से एक 25 वर्षीय भारतीय को गिरफ्तार किया है। करीब आधे ज्यादा जिन लोगों को आॅपरेशन के दौरान ईआरओ डिपोर्टेशन अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है उनका आपराधिक इतिहास रहा है और वे मारपीट, हत्या की कोशिश, डकैती, बच्चों की अनदेखी, बच्चों का यौन शोषण, घरेलू हिंसा, ड्रग तस्करी और प्रत्यर्पण के बाद दोबारा अवैध तरीके से प्रवेश शामिल है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »